भास्कर न्यूज | पत्थलगडा बेलहर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी उदल राम, मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश दांगी और पंचायत समिति सदस्य अनिल दांगी उपस्थित रहे। रामनवमी में जुलूस और झांकी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। खासकर बुलेट पर झांकी प्रस्तुत करने वाले युवतियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण कलाकारों को सही प्लेटफॉर्म मिलने से उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। मुखिया महेश दांगी ने कहा कि रामनवमी में बेलहर के कलाकारों ने पूरे प्रखंड में बेहतर प्रदर्शन किया। समारोह में समाजसेवी महादेव दांगी, रवींद्र कुमार, अभय सिंह, संतन कुमार दांगी, राजकुमार दांगी, बैजनाथ दांगी, सुदर्शन सिंह, मनिष शर्मा, शिशुपाल यादव, केलाश कुमार, बसंत दांगी, रामजीत दांगी, कमलेश सिंह, पिन्टु सिंह, विकास कुमार, मनोज राम एवं अन्य उपस्थित थे।


