इटावा प्रीमियर लीग के समापन समारोह में पहुंचे ओम बिरला:इंडोर और अत्याधुनिक आउटडोर स्टेडियम बनवाने की बात कही, खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

इटावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को इटावा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता इटावा प्रीमियर लीग के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इटावा में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय है। ग्रामीण इलाकों के नौजवान दुनिया में नाम रौशन कर रहें- ओम बिरला प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और दर्शकों की भागीदारी यह दर्शाती है कि क्षेत्र में खेल संस्कृति तेजी से मजबूत हो रही है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इटावा कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां गांवों से निकले नौजवान आज खेल के माध्यम से देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। स्पीकर ने गांवों में खेल सुविधाओं के विस्तार जोर दिया भारतीय क्रिकेट टीम, रणजी और आईपीएल में ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों की मौजूदगी इसका प्रमाण है। इसी सोच के साथ उन्होंने गांवों में खेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि अगले वर्ष प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्रिकेट टीम गठित की जाए। 4.5 करोड़ रूपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार होंगे- ओम बिरला इन टीमों को कोटा क्रिकेट संघ से जोड़ा जाएगा और आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीण खिलाड़ी बेहतर तैयारी कर सकें। बिरला ने कहा कि लगभग 4.5 करोड़ रूपए की लागत से अगले तीन महीनों में इंडोर स्टेडियम तैयार हो जाएगा, जहां बैडमिंटन सहित कई खेल एक ही छत के नीचे खेले जा सकेंगे। अत्याधुनिक आउटडोर खेल मैदान बनाया जाएगा- बिरला इसके साथ ही स्टेडियम के पास उपलब्ध भूमि पर अत्याधुनिक आउटडोर खेल मैदान विकसित किया जाएगा। सरकार और जनसहयोग से इसे राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इंडोर और आउटडोर, दोनों सुविधाओं से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे। 5 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा- ओम बिरला इसके साथ ही लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा। बिरला ने प्रसन्नता जताई कि अन्य राज्यों की टीमें भी इटावा में खेलने आ रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इटावा आज देश के बेहतर रोड कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में शामिल है। रेल और रोड कनेक्टिविटी के विस्तार पर चर्चा की दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर से जुड़ने के बाद किसान 3-4 घंटे में अपनी उपज दिल्ली पहुंचा सकेंगे। आने वाले समय में रेल कनेक्टिविटी का भी विस्तार होगा, 2026 में श्योपुर से रेल लाइन का कार्य शुरू होने की योजना है। उन्होंने कहा कि 2026–27 तक नौनेरा बांध क्षेत्र के पास उद्योग स्थापित करने की योजना है,जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *