सवाईमाधोपुर| इटावा बालाजी सेवा ट्रस्ट के चुनाव 8 फरवरी को होंगे। इसके लिए 29 जनवरी से आवेदन शुरु होंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग आवेदन पर अपनी फोटो, आधार कार्ड या पेन कार्ड संलग्न करें। 7 फरवरी शाम 5 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। सदस्यता शुल्क 1100, 2100 व 3100 रुपए रखी गई है।


