सवाईमाधोपुर| वस्त्र व्यापार समिति द्वारा 31 जनवरी को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। विष्णु अग्रवाल ने बताया कि महीने के अंतिम दिन सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। समिति अध्यक्ष राजेश गोयल और महामंत्री रूपेश नामा ने बताया कि कपड़ा व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने के लिए समिति अहम कदम उठाएगी।


