चरागाह भूमि पर 26 लोगों ने किया अतिक्रमण तहसीलदार ने 7 दिन में हटाने का नोटिस दिया

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम सीनोली में चरागाह भूमि पर 26 लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसीलदार सवाईमाधोपुर ने 7 िदन में अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस के अनुसार सीनोली गांव की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर अतिक्रमियों ने गेहूं, रजका, सरसों, अमरुद बगीचा, बाड़ी, तारबंदी कर कब्जा कर रखा है। अतिक्रमी लखपत पुत्र विजयराम मीना ने गेहूं, प्रभु पुत्र विजयराम मीना ने रजका, श्रीकिशन पुत्र विजयराम मीना ने गेहूं, रसाल पुत्र दिलखुश मीना ने जोत, गोरया पुत्र मोजीराम मीना ने सरसों, अमर सिंह पुत्र आशाराम मीना ने सरसों व गेहूं, हनुमान पुत्र हरिनारायण मीना ने सरसों, राधेश्याम पुत्र देव्या मीना ने सरसों, मोती पुत्र भूरया बैरवा ने कब्जा, रामधन पुत्र कंवरपाल मीना ने बाड़ी व कब्जा, बत्तीलाल पुत्र बिरधीचंद मीना ने सरसों, कब्जा कर बगीचा लगा रखा है। इसी प्रकार श्रीनिवास पुत्र हरिनारायण मीना ने सरसों व कब्जा, कमल पुत्र रामसिंह मीना ने गेहूं, रामधणी पत्नी जसराम मीना ने सरसों, मायाराम पुत्र बीरबल मीना, कप्पू उर्फ बत्तीलाल मीना/बीरबल, रामरूप पुत्र गंगाराम मीना ने सरसों व बगीचा, कब्जा, मुनिराज पुत्र रामनिवास मीना ने सरसों, श्योराज पुत्र अंताराम मीना ने सरसों, श्रीफूल पुत्र रामकरण मीना ने बगीचा व गेहूं, शिवदयाल पुत्र ओमप्रकाश मीना ने बाड़ी, गेहूं, मस्तराम पुत्र शंकरलाल मीना, विक्रम पुत्र शंकर लाल मीना ने कब्जा, प्यारेलाल पुत्र जगराम मीना ने बगीचा, कब्जा, मोनू पुत्र राधेश्याम गुप्ता ने बाड़ी, रामधन पुत्र कंवरपाल मीना ने सरसों तथा लोकेश/दिनेश पुत्र रामसिंह मीना ने तारबंदी कर कब्जा कर रखा है। चरागाह भू​मि से अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसीलदार सवाईमाधोपुर ने सभी अतिक्रमियों को 7 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में अवगत कराया कि उक्त लोगों ने ग्राम सीनोली की चरागाह भूमि पर फसल बोकर, तारबंदी कर अतिक्रमण किया हुआ है, जो गैर कानूनी है। अतिक्रमी ग्राम सीनोली की चरागाह भूमि से 7 िदन में अतिक्रमण हटाकर कार्यालय तहसीलदार को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उक्त चरागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *