इतवारी से शालीमार के लिए तीन फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन 26 से

भिलाई | नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) के बीच तीन फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग समेत राजनांदगांव और रायपुर समेत अन्य स्टेशनों में रुकते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी। जारी आदेश के अनुसार 08871 इतवारी-शालीमार स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी, 2 और 9 फरवरी प्रत्येक सोमवार को और 08872 शालीमार-इतवारी स्पेशल ट्रेन 27 जनवरी, 3 और 10 फरवरी प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इतवारी से यह ट्रेन शाम 5.10 बजे छूटेगी और रात 9.40 को दुर्ग पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद रायपुर होते हुए शालीमार के लिए रवाना हो जोएगी। वहां दूसरे दिन दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। इसी तरह लौटते समय शालीमार यह ट्रेन शाम 6 बजे छुटेगी। दूसरे दिन सुबह 11.10 को दुर्ग पहुंचेगी और 5 मिनट रुककर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 11 स्लीपर, 2 एसी-थर्ड और एक एसी सेकंड का कोच रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *