इतवारी 12 दिन के लिए रद्द उत्कल एक्स. का रूट बदला

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में गामहारीया और सीनी सेक्शन के बीच टीआरटी मशीन से अधोसंरचना कार्य किया जाएगा। इसके लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110) 21, 24, 28, 31 मई और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जून को रद्द रहेगी। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113) 21 मई और 4, 11, 18, 25 जून को टाटानगर से नहीं चलेगी। बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114) 22 मई और 5, 12, 19, 26 जून को बिलासपुर से रद्द रहेगी। पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 20, 27 मई और 3, 10, 17, 24 जून को परिवर्तित मार्ग से कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर चलेगी। योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 22 मई और 1, 8, 15, 22, 29 जून को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) 20, 27 मई और 3, 10, 17, 24 जून को कान्ड्रा-सीनी होकर चलेगी, टाटानगर नहीं जाएगी। दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) 24, 31 मई और 7, 14, 21, 28 जून को सीनी-कान्ड्रा होकर चलेगी, टाटानगर नहीं जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *