पटना | मानसून आने से पहले नगर पंचायत ने नालियों की सफाई का काम तेज कर दिया है। सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सड़कों के साथ गलियों और चौराहों की भी सफाई हो रही है। शासन के निर्देश पर यह काम तेजी से किया जा रहा है। सफाई से नगरवासी संतुष्ट हैं। लोगों ने कहा कि अगर नालियों की नियमित सफाई होती रहे, तो बदबू और बीमारियों से बचा जा सकता है।


