इनवर्टर का प्रयोग कम से कम करें: पलविंदर

अमृतसर| भारत-पाक में बनी आपातकालीन स्थिति में रात को ब्लैकआउट हो जाता है। गर्मी होने के कारण हरेक पारिवारिक सदस्य रात को अलग-अलग पंखे लगाकर सोना चाहते है। परंतु समाज सेवक पलविंदर सिंह ने लोगों से अपील कि है कि ऐसी स्थिति में दिन के समय बिजली जाने पर इनवर्टर का प्रयोग कम करे। रात में बिजली बंद होने पर इनवर्टर से पंखे चलते रहे। जबकि अलग-अलग कमरों में सोने की बजाय एक या दो पंखे चलाकर लोग दो कमरे में सो जाएं। वहीं इनवर्टर के साथ लगी बैटरी का पानी समय-समय पर जांचे। अगर बैटरी में पानी की कमी होगी तो वह चार्ज जल्द नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के समय घरों में इनवर्टर से बिजली न जलाकर सिर्फ पंखे ही जलाए। जिला प्रशासन के ब्लैकआउट के दिए आदेशों का हरेक नागरिक को सख्ती से पालना करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *