अमृतसर| जिले भर के सभी चिकित्सकों से विचार-विमर्श करने के बाद भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिला उपायुक्त को पत्र भेजा। आईएमए सचिव, हरगुन अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गुरविंदर सिंह ने बताया कि स्थिति को देखते हुए जिले भर के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम सैल द्वारा विशेष निर्णय लिया गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान अगर जिले भर के किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होगी तो डॉक्टरों का एक बड़ा पैनल उनके साथ खड़ा है और जरूरतमंदों को हर चिकित्सा सुविधा निस्वार्थ भाव से मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने ने बताया कि एंबुलेंस के अलावा कुछ अस्पतालों व नर्सिंग होम की सूची जिला सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर को भेजी है ताकि वह इस बारे में उपायुक्त को भी अवगत करा सकें।


