वो दिन दूर नहीं जब विश्व हमारी बेटियों का लोहा मानेगा : कुंवर

भास्कर न्यूज| अमृतसर तीसरी जिला चैंपियनशिप 2025 का आयोजन स्थानीय हिंदू कॉलेज में हुआ। यह चैंपियनशिप कराटे डू एसोसिएशन द्वारा करवाई गई जो कुलदीप सिंह, दिनेश कौशल की रहनुमाई में हुई। इसमें करीब 300 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। इसमें काफी हद तक लड़कों के साथ लड़कियों ने गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य मेडल जीते। इस दौरान मुख्यातिथि डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह थे, उनके साथ चेयरमेन स्पोर्ट्स सेल प्रमोद भाटिया, अनिल चोपड़ा, शुकरांत कालरा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सबसे पहले पहलगाम में हुए शहीदों को 1 मिनट का मोन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भेट की गई। मुख्यातिथि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने खेल आरंभ करते हुए कहा के आज के खेल देखकर मन में पूर्ण विश्वास हुआ कि वह दिन दूर नहीं जब हमारी बच्चियों को पूरे विश्व में लोहा माना जाएगा और उनका पूरे विश्व में नाम होगा और खासकर हमारी बच्चियां अपनी सुरक्षा खुद कर सकेंगी। प्रमोद भाटिया चेयरमेन स्पोर्ट्स ने कहा कि क्या आज के युग में पढ़ाई के साथ-साथ खासकर लड़कियों में खेलों में ज्यादा से ज्यादा रुचि लेनी चाहिए। इस चैंपियनशिप में जिन बच्चों ने मेडल जीते हैं वह अगस्त में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसमें नेशनल कोच दलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह हरमीत सिंह गगनदीप सिंह, विक्रमजीत कुलदीप सेखो, शिवानी तिवारी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *