तर्कशील सोसायटी ने एकजुटता की अपील

अमृतसर| तर्कशील सोसायटी ने भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के माहौल को खतरनाक बताया। उन्होंने दोनों देशों की सरकारों सोच से जंग का माहौल बना रही हैं। इससे करोड़ों आम लोगों की जान और माल को खतरा है। समाज के हर वर्ग, धर्म और विचारधारा के लोगों को इस मानव विरोधी जंग के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। अमन की बहाली के लिए एकजुट होना जरूरी है। इस मौके पर राजिंदर भदौर, हेमराज, राजेश, राजपाल सिंह और सुमीत अमृतसर ने कहा, जंग किसी समस्या का हल नहीं। दोनों देश न्यूक्लियर हथियारों से लैस हैं। जंग हुई तो भारी तबाही होगी। आम जनता को लामबंद होकर इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा, पहलगाम की घटना निंदनीय है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। लेकिन इस घटना को बहाना बनाकर जंग छेड़ना सही नहीं। इस मौके पर सुखविंदर सिंह, राम सवरण, जसविंदर, सिंह जोगिंदर समेत सोसायटी के कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *