इनवर्टर खराब हुआ, तो कस्टमर केयर को फोन लगाया, 1.44 लाख की ठगी

इनवर्टर खराब हुआ, तो कस्टमर केयर को फोन लगाया। फिर 25 रुपए का भुगतान करा 1.44 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में ढेला टोली कोकर के रहने वाले आलोक रंजन झा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनके घर का इनवर्टर खराब हुआ था। ठीक कराने के लिए उन्होंने कस्टमर केयर का नंबर लेकर फोन किया। फोन करने वाले ने कहा कि वह इनवर्टर कंपनी का कस्टमर केयर से बोल रहा है। इनवर्टर ठीक कराने के लिए उसने कहा कि पहले 25 रुपए का भुगतान करना होगा। भुगतान के लिए उसने एक लिंक भेजा और कहा कि एप डाउन लोड कर उसपर भुगतान करे। उसने भरोसा में लेने के लिए कहा कि वे चिंता न करे। उनके साथ कोई फ्रॉड नहीं होगा। जैसे ही आलोक रंजन ने एप को डाउन लोड किया। उनके मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक हो गया। उसने कहा कि प्रक्रिया चल रही है। थोड़ा इंतजार कीजिए। कुछ देर बात पता चला कि उनके दो खातों से 1.44 लाख रुपए की निकासी हो गई। इसके बाद उन्हें समझ में आया कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *