इनविजिलेटर के पास मिला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तो होगी कड़ी कार्रवाई:DDU के कई एग्जाम सेंटर से मिली शिकायतों के बाद लिया फैसला, निरस्त हो जाएगी परीक्षा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे परीक्षाओं के बेहतर ढंग से निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के उद्देश्य से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। विभाग की ओर से नोटिस जारी कर कहा गया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर मिली शिकायतों के आधार पर यह संज्ञान में आया है कि कुछ इनविजिलेटर और सुपरवाइजर परीक्षा ड्यूटी के दौरान अपने साथ मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर उपस्थित हो रहे हैं। परीक्षा की गरिमा और गोपनीयता को देखते हुए यह तरीका बर्दास्त नहीं है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों को सख्त रूप से यह सुनिश्चित कराएं कि वे परीक्षा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ न रखें। सभी कर्मियों को अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निर्धारित स्थान पर जमा करके ही ड्यूटी में शामिल होना अनिवार्य होगा। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र यदि ऐसी घटना घटती है तो संबंधित परीक्षा केंद्र पर उस दिन की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी केन्द्राध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराएं, जिससे परीक्षाओं की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखी जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *