दिल्ली की शेरवानी, लहंगे में तैयार होते गोरखपुर के पेट:फंक्शन में बने आकर्षण का केंद्र, डॉग स्पेशल पार्टीवियर ड्रेस की बढ़ी डिमांड

गोरखपुर में शादी हो या कोई फंक्शन, अब आपको सिर्फ सजे-धजे लोग ही नहीं बल्कि शेरवानी और लहंगे में पालतू कुत्ते भी दिखेंगे। उनके लिए स्पेशल पार्टीवियर ड्रेस मार्केट में मौजूद हैं, जिन्हें दिल्ली से मंगाया जाता है। पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा सिर्फ कहने के लिए सच में माना जा रहा है। लोग अपने पालतू कुत्ते को शेरवानी, लहंगे और सूट-बूट में तैयार करने के फंक्शन में ले कर जा रहे हैं। जिससे वे लोगों को काफी अट्रैक्ट करते हैं। शहर में इनके लिए स्पेशल ड्रेस शॉप भी है, जहां तरह-तरह के कपड़े और जूते, चश्मा और अन्य चीजें बिक रही हैं। चाहे वो गर्मी के दिनों के कपड़े हो या ठंडी में पहनने वाली हुडी और जैकेट। हर तरह के कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं। अपनी तैयारी से पहले पालतू कुत्तों को करते तैयार
शहर के लोग बढ़- चढ़ के अपने पालतू कुत्तों के लिए इनका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। जानवरों से लगाव रखने वाले लोग फंक्शन में अपनी तैयारियों से पहले पालतू कुत्तों के ड्रेस और अन्य चीजों की तैयारियों में लगे रहते हैं। कौन सा लुक होगा, मैचिंग जूते और चश्में क्या होंगे या फिर लहंगा पहनाना है या शेरवानी, सब कुछ पहले से ही तय कर ले रहे हैं। यहां तक कि उन्हें खुद ग्रूमिंग शॉप पर ले जाकर तैयार करवाकर भी लाते हैं। फैमिली के बाकी मेंबर की तरह की दिखे खूबसूरत
चिवावा ब्रीड्स पालतू कुत्ते के मालिक ऋतिक रंजन पांडेय ने बताया- हमारा पेट फैमिली की जान है। सबको बहुत प्यारा है। वो हमारे लिए किसी मेंबर से कम नहीं है। इसलिए जैसे हम फंक्शन में अपने लिए कपड़े जूते और अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं वैसे ही उसके लिए भी पार्टी वियर ड्रेस और शूज लेते हैं। हम चाहते हैं कि जैसे फैमिली के दूसरे मेंबर खूबसूरत दिखते हैं वैसे ही हमारा पेट भी दिखे। इतना ही नहीं हर सीजन के हिसाब से उसके लिए अलग- अलग रेगुलर वियर कपड़े भी खरीदते हैं। तैयार करवा कर ले जाते लोग
रूस्तमपुर स्थित गोल्डन वेली पेट शॉप, क्लिनिक एंड ग्रूमिंग के ओनर मनीष ने बताया- आजकल कुत्तों के पार्टी वियर ड्रेस की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गयी है। काफी ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं। अधिकतर लोग शॉप पर आकर तैयार करवाते हैं। मनीष ने बताया ये सभी कपड़ें हम दिल्ली से मंगवाते हैं। शहर में लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पालतू कुत्तों के लिए फ्रॉक, हुडी, जैकेट-टाई, जूते, चश्मे, टोपी सहित 1200 तरह के कपड़े आते हैं। सिद्धू और गोल्डन रिट्रीवर पालकों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। गर्मी में या तो लोग बर्थ-डे वियर लिए हल्के कपड़े की मांग करते हैं। पैर गंदे न हो इसलिए पहनते जूते
मनीष ने बताया- कपड़ों के अलावा इनके जूतों की भी काफी ज्यादा डिमांड है। लोग अक्सर पार्टी में या फिर बाहर जाने से पहले इन्हें जूते पहनाते हैं। इससे उनकी सजावट अधूरी भी नहीं लगती और पैर भी गंदे नहीं होते। ठंडियों में करते ड्राई बाथ मनीष ने बताया- पालतू कुत्ते भी अक्सर बच्चों जैसी हरकते करते हैं। ठंड के दिनों में ये नहाने से बचना चाहते। इसलिए इन्हें ड्राई बाथ करवाया जाता है। जिसके लिए एक स्पेशल पाउडर उनकी बॉडी पर अच्छे से लगा दिया जाता है। उसके बाद वे फ्रेश हो जाते हैं। इसके लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। हफ्ते भर में बिक रही 30 से अधिक पार्टी वियर ड्रेस
मनीष ने बताया- कुत्तों का फैंसी लुक अब सिर्फ लोगों का शौक नहीं बल्कि आजकल का ट्रेंड बन चुका है। इस साल इसकी डिमांड काफी ज्यादा देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में ही हमारे पास से 30 से अधिक पार्टी वियर ड्रेस बिक चुकी है। लगातार कस्टमर्स आ भी रहे हैं। उन्होंने बताया- हमारे पास देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर सहित शहर के लगभग 100 किलोमीटर के आस पास से कस्टमर्स आते है। कुछ कुत्तों को यही लाकर तैयार करवाते तो कुछ कपड़े खरीद कर ले जाते है। नस्ल और हाइट के हिसाब से कपड़े
मनीष ने बताया कि उनकी दुकान में अलग- अलग नस्ल और हाइट के हिसाब से कपड़े मौजूद हैं। जिसे लोग अपने हिसाब से देख कर खरीदते हैं। पालतू कुत्तों के ड्रेस और रेट गर्मी के लिए टी शर्ट- 250-1200 रुपए
जैकेट- 300-1700 रुपए
शेरवानी- 800-1700 रुपए
स्वेटर- 400-1300 रुपए
हुडी- 400-1500 रुपए
लहंगा- 800-1700 रुपए अन्य सामान और रेट
जूते- 1200 से स्टार्टिंग
बेड- 1000-2800 रुपए
पाज क्रीम- 298 रुपए
हेयर सीरम 499 रुपए
परफ्यूम- 300-500 रुपए
ड्राई बाथ- 300 रुपए
शैंपू- 200- 700 रुपए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *