इन्फिनिटी कैफे एण्ड रुफ टॉप में पुलिस का एक्शन:कैफे की आड में हुक्का पिलाने वाले मैनेजर सहित 14 को किया डिटेन, हुक्का सहित अन्य उपकरण पुलिस ने किये जब्त

प्रताप नगर थाना पुलिस ने आज इन्फिनिटी कैफे एण्ड रुफ टॉप में कार्रवाई करते हुए हुक्का पिलाने वाले मैनेजर सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया हैं। वहीं मौके पर मिले 14 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मौके से 9 हुक्के, 10 पाईप, 9 चिलम एवं भारी मात्रा मे हुक्का फ्लेवर किया जब्त। डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रताप नगर स्थित हल्दी घाटी मार्ग प्रताप नगर एचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक कपास बर्गर गैराज के ऊपर पहली मंजिल पर इंफिनिटी कैफ एण्ड रुफ टॉप पर हुक्का पिलाने की शिकायत मिली। जिस पर प्रताप नगर थाना पुलिस को इस की जानकारी दे कर कार्रवाई के आदेश दिये। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची इस दौरान बड़ी संख्या में युवक और युवती हुक्के का सेवन करते हुए दिखाई दिये। जिस पर कैफे संचालक से इस सम्बंध में लाइसेंस होने और लाइड लाइन की पालना क्यों नहीं करने को लेकर पूछा तो उस के पास कोई जवाब नहीं था जिस पर पुलिस टीम ने मौके से कैफे मैनेजर अमन सिंह जादौन (21) उर्फ लालू पुत्र भँवर गोविन्द सिंह निवासी फतहपुर थाना सपोटरा जिला करौली हाल मैनजर इन्फिनिटी कैफ एण्ड रुफ टाँपएनआरआई कॉलोनी का सामन हल्दी घाँटी मार्ग प्रताप नगर, ललित कुमार लाखीवाल (22) पुत्र गणपत लाल लाखीवाल निवासी साहीवाड थाना शाहपुरा जिला जयपुर हाल कर्मचारी इन्फिनिटी कैफ ऐण्ड रुफ टॉपएनआरआई कॉलोनी कसिामन हिन्दी घाँटी मार्ग प्रताप नगर जयपुर और श्रवण सिंह चौहान (25) पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम रामपुरा दूदा थाना जवाजा जिला ब्यावर राज. हाल कर्मचारी स्फिनिटी कैफ एण्ड रुफ टॉपएनआरआई कॉलोनी क सामन हिल्दी घाँटी मार्ग को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *