इप्का को ऊर्जा संरक्षण में 10वीं बार राष्ट्रीय पुरस्कार

रतलाम | सेजावता स्थित इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड को नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवॉर्ड (सीम) 2024 में प्लेटिनम अवॉर्ड मिला है। यह 2021 से लगातार मिल रहा है। राष्ट्रीय स्तर का यह पुरस्कार इप्का लेबोरेटरीज को 10वीं बार मिला है। इसके पहले 2020 से 2023, 2016 से 2018, 2010, 2007 में भी अलग-अलग वर्ग में पुरस्कार मिल चुका है। सीम के पदाधिकारियों ने इप्का के इंजीनियरिंग विभाग के महाप्रबंधक राजेश जैन, उप महाप्रबंधक कृष्ण कुमार अजमेरा, सहायक प्रबंधक जितेंद्र टेमरे, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पियूष जैन को अवॉर्ड दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *