अनक्लेम्ड एसेट्स की वापसी के बारे में बताया

रतलाम | वित्तीय क्षेत्र में अनक्लेम्ड एसेट्स के सुगम और त्वरित निपटान के लिए शुक्रवार को गुलाब चक्कर में ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ कैंप लगाया गया। इसमें एसबीआई सहित अन्य बैंकों के काउंटर लगे। यहां ग्राहकों को अनक्लेम्ड एसेट्स की वापसी के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही समस्याओं का समाधान भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने हर बैंकर्स से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का ग्राहकों को फायदा उठाना चाहिए। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर एमएल मीणा, लीड बैंक के पूर्व मैनेजर हिम्मत गेलड़ा आदि मौजूद थे। हालांकि कैंप में पहले दिन बहुत कम ग्राहक पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *