संघ के कार्यकर्ताओं की टोलियां करेंगी गृह संपर्क

रतलाम | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ताओं ने गृह संपर्क का संकल्प लिया है। यह अभियान 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा। जिले के 634 गांवों तथा 3 नगर के 3 लाख परिवारों से 1500 टोलियां संपर्क करेंगी। इसमें 18 हजार स्वयंसेवक सहभागिता करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों और नगरों की सेवा-बस्तियों में भगवा पताका लगाई जाएगी। संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा पंच परिवर्तन के संकल्प का आह्वान किया गया है। सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण केंद्र जीवनशैली, जीवन के हर क्षेत्र में स्वदेशी का संकल्प और नागरिक कर्तव्यों का पालन ये पंच-परिवर्तन के 5 संकल्प हैं। गृह संपर्क अभियान में संघ के कार्यकर्ता पंच-परिवर्तन के संकल्पों की घर-घर जाकर चर्चा करेंगे। प्रत्येक घर में 3-4 कार्यकर्ताओं की टोली जाएगी। इनमें महिला कार्यकर्ता भी रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *