टीकमगढ़ | मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग के निर्देश पर जिला जेल टीकमगढ़ में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस टीकमगढ़ के प्रशिक्षक कैलाश मिश्रा और पशुपालन विभाग के डॉ. कमलेश राय ने श्रीमद्भागवत गीता का पाठ कराया और गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। बंदियों के लिए श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में अंकित उर्फ रूपेश पटेरिया और कमलेश अहिरवार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजेता बने।


