डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पालवडा गांव में एक महिला ने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला दिमागी बीमारी से परेशान चल रही थी। महिला की मौत के बाद उसके 4 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एसआई रमेश चंद्र ने बताया कि मगनलाल फ़नात ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसे दिमागी बीमारी हो गई थी। कल शनिवार रात को उसने अपनी पत्नी सविना और बच्चों के साथ खाना खाया था और सो गए थे। आधी रात में जब वह उठा तो उसकी पत्नी सविना घर में नहीं थी। जिसकी उसने तलाश की तो घर के पास इमली के पेड़ से साड़ी के फंदे से उसका शव लटका हुआ था। जिस पर उसने अपने ससुराल पक्ष व गांव वालों को घटना की जानकारी दी। सुबह सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा ओर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही महिला की मौत के बाद उसके 4 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।


