धौलपुर के गडरपुरा में जलभराव से त्रस्त लोग:स्थानीय निवासियों ने खुद चलाया सफाई अभियान, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर जताई नाराजगी

धौलपुर के गडरपुरा मोहल्ले में पिछले 6 महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वार्ड नंबर 47, 53 और 54 में यह समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रविवार को मोहल्ले के निवासियों और युवाओं ने स्वयं पहल की। उन्होंने ट्रैक्टर मंगवाकर और टायर का उपयोग करते हुए गलियों की सफाई की। स्कूली बच्चों को रोजाना जलभराव वाली सड़कों से गुजरना पड़ता है। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद, विधायक और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही मौके का निरीक्षण करने की अपील भी की है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि वे समस्या के समाधान में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। उनका कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को नहीं सुन सकते, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *