अंबिकापुर | शहर से लगे लालमाटी रायगढ़ रोड से कोतवाली पुलिस ने दो ट्रक पकड़े। दोनों ट्रकों में इमारती लकड़ी भरी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो ट्रक चालक लकड़ी लेकर जा रहे हैं। टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को रोका गया। दोनों में इमारती लकड़ी भरी हुई थी। ट्रक चालकों से पूछताछ की गई। एक ने अपना नाम सोयल खान दूसरे ने नाम विक्रम कुमार बताया। दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं। दोनों युवक लकड़ी को बिलासपुर और रायपुर ले जा रहे थे। इनके पास दस्तावेज नहीं थे। अवैध लकड़ी के संदेह पर पुलिस ने दोनों ट्रक और चालकों को जांच के लिए वन विभाग को सौंप दिया।


