इराक से सुरक्षित भारत लौटे 10 युवक:8 पंजाब और 2 हिमाचल के रहने वाले; रोजगार की तलाश में गए थे विदेश

पंजाब सरकार की सक्रिय पहल और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के विशेष प्रयासों से 6 भारतीय नागरिकों को इराक से सफलतापूर्वक स्वदेश वापस लाया गया है। इन नागरिकों ने आज इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली पर सकुशल आगमन किया। बता दें कि 6 दिन पहले भी पंजाब के 4 युवक इराक से वापस भारत आए थे। वापस लौटे 6 नागरिकों में से 4 पंजाब के विभिन्न जिलों- तरनतारन, लुधियाना और होशियारपुर से हैं, जबकि दो नागरिक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले हैं। ये सभी लोग इराक में अत्यंत विषम परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे थे, जिनकी वापसी के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर सार्थक प्रयास किए। स्वदेश लौटने वाले इन नागरिकों में सौरव (तरनतारन), गुरप्रीत सिंह (लुधियाना), संजीव कुमार और अभिलाष कुमार (होशियारपुर) के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के तारा चंद और चरणजीत स्वामी शामिल हैं। सभी प्रत्यावर्तित नागरिकों ने अपनी सुरक्षित वापसी के लिए पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय विदेश मंत्री के सामने उठाया था मामला मंत्री अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के समक्ष उठाया था और उन्हें बताया था कि ये लोग इराक में गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे थे, जहां वे रोजगार की तलाश में गए थे। उन्हें पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। अपनी सुरक्षा और भलाई को लेकर चिंतित इन लोगों ने भारत लौटने की तीव्र इच्छा व्यक्त की थी। 6 दिन पहले 4 युवक आए थे अरोड़ा ने औपचारिक रूप से केंद्रीय मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और उनकी सुरक्षित वापसी को तेज करने के लिए इराकी दूतावास को कई ईमेल भी भेजे। हाल के दिनों में दूसरा ऐसा सफल मिशन है। सिर्फ 6 दिन पहले, 4 अन्य पंजाबी युवकों- गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह और अवतार सिंह भी इराक से इसी तरह की परिस्थितियों में लौटे थे। यह भी अरोड़ा और पंजाब सरकार के संयुक्त प्रयासों के कारण संभव हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *