फरीदकोट में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च:मतदाता सूचियों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, बोले-बूथ नंबर 98 में एक महिला के 5 वोट

पंजाब के फरीदकोट में कांग्रेस पार्टी ने वोटर सूचियों की धांधली को चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में कैंडल मार्च निकाला। यह प्रदर्शन गुरुवार शाम कोटकपूरा शहर में पार्टी ने हलका इंचार्ज और पूर्व जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह संधू के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस ने खुलासा किया कि कोटकपूरा शहर में भी मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा इन दिनों मतदाता सूचियों की धांधली को लेकर देशभर में चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी कड़ी में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और हलका इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू के नेतृत्व में कोटकपूरा में गुरुद्वारा पातशाही दसवीं से मुख्य चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया और आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूचियों में धांधली करके सत्ता हासिल कर रही है। कोटकपूरा के बूथ नंबर 98 में एक महिला की बनी है 5 वोट-कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता अजयपाल सिंह संधू ने कहा कि यह धांधली पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कोटकपूरा के बूथ नंबर 98 का उदाहरण देते हुए कहा कि इस बूथ पर एक महिला मतदाता के पांच वोट बनाए हुए हैं। ऐसे कई और मामले हैं जो चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पूरे देश में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *