सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में चोरों का आतंक छाया हुआ है। इसी कड़ी में आज खिरनी के ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने खिरनी के सत्यनारायण मंदिर में हुई चोरी के खुलासे की मांग की है। चार दिन बीतने पर भी नहीं हुआ वारदात का खुलासा प्रतिनिधि मंडल के कैलाश नारायण सैनी ने बताया कि 2 फरवरी को खिरनी के सैनी समाज के सत्यनारायण मंदिर में चोरी हुई थी। चोरी मंदिर से चांदी का छत्र, मुकुट और अन्य सामान चुराकर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट 3 फरवरी को समाज के लोगों ने बौंली थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक चोरों को नहीं पकड़ा गया है। इलाके में चोरों का आतंक छाया हुआ है। चोर आए दिन घर, दुकान और मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। जिससे लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। जिसके चलते आज सैनी समाज की ओर से कलेक्टर शुभम चौधरी और SP ममता गुप्ता को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। सैनी समाज के लोगों का कहना है कि जल्द चोरी की वारदात का खुलासा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


