महिला से दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज:रिश्तेदार ने कमरे में घुसकर रेप का प्रयास किया, बचाने आए शख्स पर किया हमला

दौसा जिले के एक पुलिस थाने में महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि पांच फरवरी की रात वह कमरे में सो रही थी। तभी एक युवक गलत काम करने के उद्देश्य से उसके कमरे में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करते हुए कहा, आप मेरे रिश्तेदार लगते हो, गलत काम क्यों कर रहे हो। इसके बावजूद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर एक शख्स दौड़कर आया और बचाने की कोशिश की। आरोपी बचाने आए व्यक्ति के सिर पर डंडे से हमला कर भाग गया। डंडे के वार से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने नाक की बाली और कान का कुंडल गायब होने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *