इलेक्ट्रिक ट्रेड को प्रोत्साहित करने के लिए संसाधन व सहयोग उपलब्ध कराएगा चैंबर

झारखंड चैंबर के इलेक्ट्रिक ट्रेड उप समिति की बैठक बुधवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें इलेक्ट्रिक ट्रेड से जुड़े व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कई कंपनियों द्वारा पुराने डिस्ट्रीब्यूटर्स का बिना सेटलमेंट किए नए डिस्ट्रीब्यूटर्स बनाने की आ रही शिकायतों को देखते हुए चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने इसे वास्तविक समस्या बताते हुए कहा कि इससे व्यापारिक अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के रोकथाम के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन को सभी ट्रेडर्स को एकजुट किया जाना चाहिए। इस मुद्दे के समाधान में झारखंड चैंबर सक्रिय भूमिका में रहेगा। चैंबर के सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार ने कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिक ट्रेड से जुड़े उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए चैंबर प्रयास करेगा, जिससे राज्य में रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ सकें। सदस्यों ने कहा कि सड़क जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है और कई स्थानों पर समय से पहले पोल्स गिरा दिए जाने से आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उप समिति चेयरमैन दीपक मुरारका ने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेड से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान आवश्यक है। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, सदस्य निधि झुनझुनवाला, रामराज प्रसाद, विजय महतो, मधुकर सिंघानिया, विकास अग्रवाल व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *