इलेक्ट्रिक लाइनों के मेंटेनेंस के चलते बिजली कटौती:विज्ञान नगर, संजय नगर, चंद्रेसल, काला तलाव, श्रीनाथपुरम, डकनिया  रोड़ इलाकों की ढ़ाई से पांच घंटे तक पावर सप्लाई कट

कोटा शहर में इलेक्ट्रिक लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: हिम्मत नगर, पार्श्वनाथ निलय, पार्श्वनाथ कोर्टयार्ड, पार्श्वनाथ विहार, विज्ञान नगर सेक्टर 3,4 6, 7 और 8, संजय नगर सेक्टर 1 और 2, गणेश नगर और उडिया बस्ती, गणपति नगर, संगम विहार इलाकों में चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक: गणेश धाम, वर्धमान विहार इलाके में ढाई घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: चंद्रेसल मैन रोड, पानी की टंकी काला तालाब, राम सरोवर कॉलोनी, भारत विहार, देवनारायण मंदिर के पास, रामकन्या रेजीडेंसी, अब्दुल कलाम आवासीय योजना, चंद्रेसल पुलिया, डिफेंस कॉलोनी, महाराणा प्रताप रेजीडेंसी, विकास नगर, सुखदेव रेजीडेंसी, पार्वती पुरम विस्तार के आसपास के इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: चौपड़ा फार्म, संजय नगर श्मशान रोड, मातृ छाया रेजीडेंसी, बायोस्कोप मॉल, सिनेमॉल झालावाड़ रोड, नव भारत निर्माण कंपनी आईपीआईए, राजस्थान पत्रिका कार्यालय व आसपास डकनिया रोड, अमन रेजीडेंसी ई.कॉम्प्लेक्स जीएसएस के पास, आनंदम बॉयज हॉस्टल, आनंदम बॉयज हॉस्टल, अंशु रेजीडेंसी), चंद्रा रेजीडेंसी, एसएसडी वैष्णो रेजीडेंसी, विजुअल ग्राफिक्स, श्रीनाथपुरम सेक्टर बी,सी ,डी और ई , जीएडी कॉलोनी, श्रीनाथपुरम सेक्टर बी और टैगोर नगर इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: कैलाशपुरी, गणेशपुरा रोड, विनोबा भावे नगर, अजय आहूजा नगर, उडिया बस्ती, दादाबाड़ी 1 सेक्टर इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: सरस्वती कॉलोनी गली नं. 3,4,5 इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *