रायगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा:तापमान में 1 डिग्री की गिरावट, शीत लहर से दिन में भी ठंड का अहसास

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार से तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होने के साथ ही न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। इससे ठंड अधिक बढ़ने की संभावना है। वहीं लोग ठंड से बचाव के लिए कई तरह के उपाए कर रहे हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का अहसास है। तापमान 12 से 11 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन बुधवार से न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होने की सभांवना है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इससे पहले से अधिक ठंड का असर रहेगा। वहीं शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से 11 व 12 डिग्री सेल्सियस तक की सभंवना है। इस दौरान आसमान भी साफ रहेंगे। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह ओस की बूंदे भी देखी जा रही है। दिन भी शीत लहर से ठंड का अहसास
आसमान साफ है, लेकिन सुबह के समय शीत लहर चल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में भी ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले दो दिनों से इसी तरह की स्थिति है। हल्की हवाओं के चलने से लोग शाम होने के बाद से अपनी कानों को गरम कपड़ों से ढंक कर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
ठंड ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की परेशानी
जिले में कई स्कूलों में सुबह 7 से लेकर साढ़े 7 बजे तक बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इसे देखते हुए NSUI के पदाधिकारियों द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव के लिए डीईओ से मौखिक रूप से चर्चा की है। NSUI जिलाध्यक्ष आरीफ हुसैन ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट और तेज ठंड को देखते हुए प्रशासन का स्वतः संज्ञान में लेना चाहिए। जल्द ही आदेश जारी नहीं होता है, तो NSUI द्वारा सुबह की स्कूलों के समय को बढ़ाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *