प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी:अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, इसमें प्रदेश के अन्य जिलों समेत नागपुर से भी पकड़ाए आरोपी

प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अब तक कुल 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार 18 नवंबर 2025 को थाना मोहन नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रतिबंधित टेबलेट की सप्लाई और अवैध बिक्री से जुड़े इस नेटवर्क का खुलासा होते ही पुलिस ने विवेचना तेज करते हुए दुर्ग, भिलाई और नागपुर में दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार ये हुए गिरफ्तार
प्रतिबंधित दवाओं में अवैध कारोबार में अन्य आरोपियों की तलाश में मोहन नगर की पुलिस लगी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने 9 दिसंबर को तीन और व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र सिंह गर्ग (34 वर्ष), निवासी उरला। राजा पराशर (29 वर्ष), निवासी सिकोलाभाठा और प्रदीप कौशल (22 वर्ष), निवासी गैदी डबरी, मोहन नगर शामिल हैं। तीनों को जेल भेजा गया है। दूसरे राज्यों से दवाएं लाकर करते थे सप्लाई
पुलिस ने बताया कि अवैध प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार से जुड़े ये सभी आरोपी दूसरे राज्यों से इन दवाओं को लेकर आते थे। यहां पर लोकर स्तर पर इन दवाओं को बेचते थे। इस कड़ी में दूसरे जिलों के आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने पहले ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब आगे की कड़ी जोड़ कर अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *