अजमेर के आशागंज स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी दुकान पर पूर्व में कर्मचारी था। वारदात से पहले दुकान मालिक के बर्थ डे पार्टी में शामिल हुआ। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बैग समेत कागज भी ले गए अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया-ईसाई मोहल्ला भगवानगंज अजमेर निवासी राजू पारवानी पुत्र दौलतराम पारवानी ने रिपोर्ट दी कि 12 दिसम्बर को सुबह समय करीब 10.30 बजे वह अपनी दुकान पर पहुंचा व शटर खोलकर दुकान में घुसा तो देखा तो काउन्टर का लॉक टूटा हुआ था। उसमे से करीब 10-12 मोबाइल नहीं मिले। गल्ला भी गायब था। इसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर गया। वहां गल्ले का लॉक टूटा हुआ था। उसमे रखे करीब 28 से 30 हजार रुपए, दुकान के बिल व अन्य कागज बैग सहित ले गए। दो एलईडी टीवी भी चोरी हुई। इस पर मामला दर्ज कर क्लॉक टावर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की। आरोपी चोरी किए गए मोबाइल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शिव कॉलोनी पहाड़गंज अजमेर निवासी 24 साल के दीपक पुत्र महेन्द्र यादव व मलूसर रोड शांतिनगर अजमेर निवासी 25 साल के विक्रम पुत्र राजेश कुमार पंजाबी को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया कि परिवादी द्वारा एलईडी एवं नकदी चोरी होने के संबंध में बढ़ा-चढ़ा कर रिपोर्ट पेश की गई। आरोपी दीपक यादव दुकान का पूर्व कर्मचारी था और घटना से पहले दुकान मालिक की बर्थ-डे पार्टी में शामिल हुआ। उसके बाद रात को वारदात अंजाम दी। पढ़ें ये खबर भी… अजमेर में पकडे़ 2 और बांग्लादेशी घुसपेठिए:चोरी छिपे बॉर्डर क्रॉस कर आए, खानाबदोश बनकर कर रहे थे जीवन यापन दरगाह थाना पुलिस व जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को दो और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया। जिला पुलिस के अलावा खुफिया पुलिस व आईबी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। दरगाह थाना पुलिस ने निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


