राजसमंद में आज आरएएस प्री परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 17 सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित की गई। कुल 5314 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई। 3343 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। आरएएस प्री परीक्षा आज सुबह 12 से शुरू हुई। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले 11 बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने सभी केंद्राधीक्षकों व परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष निगरानी के निर्देश दिए।
इन सेंटर पर हुई परीक्षा आरएएस प्री परीक्षा के लिए शहर के महात्मा गांधी स्कूल राजनगर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल राजनगर, बालकृष्ण राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कांकरोली, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल आसोटिया, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल धोइंदा, एसआरके कॉलेज राजसमंद, आलोक स्कूल धोइंदा, सुभाष पब्लिक स्कूल धोइंदा, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल एमड़ी, इमानुएल मिशन स्कूल राजनगर, गायत्री विद्या मंदिर राजनगर, महर्षि महिला टीटी कॉलेज भावा, बीएन गर्ल्स कॉलेज, गायत्री पब्लिक स्कूल धोइंदा हिंदी मीडियम, गायत्री पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम, गांधी सेवा सदन हिंदी व अंग्रेजी माध्यम, पर सेंटर बनाए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर के अनुसार 5314 अभ्यर्थी में से 1971 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे व 3343 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।


