इसरो पहुंचे छात्र, अमूल का प्लांट भी देखा

भास्कर संवाददाता | भिंड लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा तकनीक शिक्षा (आईटीआई) के चयनित विद्यार्थी स्किल एक्सपोजर विजिट के लिए बीते दिनों गुजरात पहुंचे। यहां आईटीआई के स्टूडेंट ने सानंद फिजिकल रिसर्च लैबोरेट्री इसरो, भारतीय डिजाइन संस्थान, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान सहित विश्व प्रसिद्ध सहकारी डेयरी अमूल आनंद का भ्रमण करते हुए यहां प्रोडक्शन और इसमें प्रयोग होने वाली टेक्नोलॉजी के संबंध में जानकारी ली। जिला व्यवसायिक समन्वयक रामवरन शर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा सेकेंडरी एज्यूकेशन के तहत हर साल स्किल एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में टॉपर आने वाले स्टूडेंट का सिलेक्शन कर उन्हें विजिट कराई जाती है। बता दें कि इस बार जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में आईटीआई के छात्र रोहित नरवरिया, छात्रा तनिष्का भदौरिया, निखिल कुमार ने अव्वल स्थान हासिल किया था। इन स्टूडेंट को राज्यस्तरीय कौशल प्रदर्शनी भोपाल में शामिल होने का अवसर मिला। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्किल एक्सपोजर विजित के लिए इन छात्रों का चयन किया गया। व्यवसायिक शिक्षा देना हमारा लक्ष्य शिक्षक रजनी कुशवाह ने बताया कि आज के दौर में आईटीआई ट्रेंड युवा अधिक से ​अधिक टेक्नालॉजी की जानकारी हासिल करें यह जरुरी है। इसके लिए उन्हें विभागीय स्तर पर स्किल एक्सपोजर विजिट कराई जाती है। आईटीआई ट्रेंड स्टूडेंट भविष्य में बड़े संस्थानों में पहुंच कर कामयाब हों इसके लिए इस प्रकार की विजिट बेहद जरुरी है। इनमें विद्यार्थियों को बड़े स्तर पर तकनीक के प्रयोग की सभी जानकारी मिलती है। इसके साथ ही बड़ी बड़ी कंपनियों में आईटीआई एक्सपर्ट से मिलकर उनके सवाल प्रेक्टिकल हल होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *