सफलता के लिए जीवन में अनुशासन जरूरी : डॉ. पलिया

भास्कर संवाददाता|बनखेड़ी बनखेड़ी नगर के प्रतिष्ठित संत रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल में खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई। खेलों की शुरुआत मातृशक्ति स्वरूप महिला मंडल द्वारा की गई। स्कूल के बच्चों ने 100 से 800 मीटर की दौड़, शॉर्ट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, इत्यादि विद्याओं में अपना प्रदर्शन किया, इस अवसर पर बच्चों द्वारा फूड स्टॉल, विज्ञान प्रदर्शनी एवं सभी अतिथियों का ब्लड टेस्ट कर उनके ब्लड ग्रुप की जानकारी दी। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ. अमृता राजे पलिया उपस्थित रही, श्रीमती पलिया ने अपने उद्बोधन में कहा ​िक आज के युग में बच्चों के स्वास्थ के लिए खेलों की अति आवश्यकता है उन्होंने खेलों पर महत्व डालते हुए जीवन में अनुशासन लाने की सीख दी कार्यक्रम में रंजना त्रिपाठी, वंदना साहू, अन्नपूर्णा शर्मा, अंजना राय, पार्षद प्रतिभा अहिरवार, अनीता बड़कुर छात्र-छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *