पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को किया याद

उमरावगंज | पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा नेता लाखन मीणा और वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी ने स्वर्गीय पटवा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री पटवा ने समस्त जीवन देश और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने के कार्य किया। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हर किसी को प्रेरित करता है। इस मौके पर विजय सिंह मीणा, आवेश चतुर्वेदी, घनश्याम मालवीय, राजेश गौर, विनोद धुर्वे, सुमेर सिंह ठाकुर, विजय कुमार, प्रभु लाल गौर, राधेश्याम मीणा, फतेह सिंह मीणा, कमलेश मीणा सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *