इस्पात मंत्री से मिले मजदूर विस्थापित

बोकारो | बोकारो के विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल ने इस्पात मंत्री से मुलाकात कर विस्थापितों की बहाली के मामले पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में सांसद ढुलू महतो, जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप, सहदेव साव, फूलचंद महतो आदि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने इस्पात मंत्री को ठेका मजदूरों के शोषण की जानकारी दी। बताया कि ठेका मजदूरों से लेवी के रूप में करोड़ों रुपए वसूले जाते हैं। उन्होंने एनआईटी में यह प्रावधान करने की मांग की कि पुराने मजदूर ही काम करेंगे, ताकि ठेका मजदूरों का शोषण रोका जा सके। इसके अलावा, कर्मी और ठेका मजदूरों के लिए अनुकंपा नौकरी में नियमावली बनाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *