भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिले की स्वास्थ्य जरूरत को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कार्यकाल के पहले साल ही मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की। इसकी साल 50 सीटों से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। शुरुआत में जशपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्लास लगाई जाएगी। कुनकुरी के चरईडांड़ में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बनाने के लिए 82 एकड़ जमीन का चयन किया गया। 2025 में वित्त विभाग ने जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। इस मेडिकल कॉलेज के बन जाने से जिले के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा जिले में उपलब्ध हो जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के लिए सरकार ने 359 करोड़ की मंजूरी दी है। इस महाविद्यालय की स्थापना से न केवल जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे, प्रस्तावित कॉलेज में प्रारंभिक चरण में एमबीबीएस की 50 सीटें स्वीकृत की गई हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप देने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। 2026 नीट परीक्षा के बाद छात्रों को मेडिकल में एडमिशन दिया जाएगा। जिला मुख्यालय में संचालित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। सीएम साय ने एनटीपीसी से इस अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त 100 बिस्तर अस्पताल बनाने के लिए सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपए की स्वीकृति दिलाई है।इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा सालों पूर्व जशपुर में इस अस्पताल का संचालन शुरू किया गया था।


