कर्मचारी-अधिकारी संघ ने 11 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सूरजपुर | छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को सूरजपुर में ध्यानाकर्षण जंगी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी लागू करने और लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के आह्वान पर 29 से 31 दिसंबर तक प्रदेशभर में कर्मचारी-अधिकारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला संयोजक डॉ. आर. एस. सिंह ने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। सूरजपुर जिले के सुदूर अंचलों तक कर्मचारी-अधिकारी रैली निकालकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *