सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे इस सीजन की सबसे ठंडे रहे। यहां इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया। इस दौरान यहां पर सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे मौसम में ठंडक घुली रही। हालांकि दिन में धूप भी देखी गई। गुरुवार सुबह सवाई माधोपुर में हल्की धुंध छाई रही। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह का तापमान सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। वहीं सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस पर स्थिर था, जो कि अब 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शुक्रवार से तापमान बढ़ने के आसार सवाई माधोपुर में 12 दिसंबर से सर्दी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से राजस्थान में आ रही उत्तरी हवा न केवल कमजोर होगी, बल्कि राज्य के कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते है। इससे सवाई माधोपुर में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।


