पिस्टल देने वाला आया पुलिस की पकड़ में:दोस्त को गोली मारने का मामला, एक महीने से फरार था आरोपी

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक माह पहले गोली मार कर दोस्त की हत्या करने के मामले में पिस्टल देने वाला आरोपी को पुलिस ने एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया था। वह फरार था और उसी ने आरोपी जिगर को पिस्टल दी थी। प्रतापनगर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि मामले में झुंझुनूं हाल सेक्टर-4 निवासी राहुल जाट (27) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपने साथी से पिस्टल लेकर आना बताया है। फिर छिपाने के लिए दोस्त जिगर जोशी उर्फ नीरज को दे दी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को जिगर भी पिस्टल लेकर दोस्त से मिलने आया था। सेरावतों का वाड़ा निवासी प्रताप सिंह देवड़ा (25) को को गोली लगी थी। वो बिस्किट की फैक्ट्री में काम करता था। पिता की आटे की चक्की है। उनका देबारी में खेत है। उस दिन शाम करीब 5 बजे प्रताप खेत में था। खेत के कुएं में मोटर फंस गई थी। प्रताप ने इसे निकालने के लिए मौसेरे भाई राजेंद्र और अपने दोस्त लॉ स्टूडेंट जिगर जोशी उर्फ नीरज को बुलाया था। जिगर के पास पिस्टल थी, जिसकी जानकारी राजेंद्र को नहीं थी। जिगर ने पिस्टल दिखाकर प्रताप को डराया और बार-बार गोली मारने जैसी हरकत करने लगा। प्रताप और राजेंद्र ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। तभी गोली प्रताप की पीठ में लग गई। घायल प्रताप को दोनों निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संबंधित ये खबरें भी पढ़े… दोस्त की पिस्टल से गोली लगी, पिता बोले-प्लान कर मारा:कहा- मजाक होता तो आमने-सामने होता,गोली पीठ पर लगी; आरोपी लॉ स्टूडेंट लॉ स्टूडेंट ने गोली मारकर की दोस्त की हत्या:खेत में काम करने के दौरान घटी घटना, आरोपी को एक माह पूर्व दोस्त ने दी पिस्टल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *