ईआरपी और एप उपयोग पर कार्यशाला

लुधियाना| बीसीएम स्कूल दुगरी में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) और ऐप उपयोग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका संचालन डेटा सॉफ्ट टेक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक अमृतपाल सिंह ने किया। इस सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण, पाठ्यक्रम नियोजन, उपस्थिति ट्रैकिंग और शिक्षक-अभिभावक संचार को मजबूत करने वाले ईआरपी टूल्स की जानकारी देना था। अमृतपाल सिंह ने शैक्षणिक संस्थानों के लिए डिज़ाइन किए गए नवीनतम ईआरपी सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शिक्षकों को डिजिटल एकीकरण से होने वाले लाभ बताए और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के टिप्स साझा किए। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों की आम चुनौतियों पर भी चर्चा हुई और उन्हें समाधान सुझाए गए। सत्र का समापन उप-प्रधानाचार्य डॉ. नवप्रीत भठल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. वंदना शाही ने डिजिटल तकनीक को अपनाने और आधुनिक शिक्षा प्रणाली में इसके महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *