सागर| सेंट पॉल्स ईएल चर्च में क्रिसमस कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार दोपहर 2 बजे से युवक-युवती संघ का जलसा आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में करीब 40 युवक-युवतियां विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव का चित्रण करेंगे। कार्यक्रम में एकल व सामूहिक भजनों, क्रिसमस कैरोल तथा आकर्षक नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा। चर्च के पास्टर इंचार्ज रेव्ह जयंत मैथ्यूज और सचिव वाय कुमार ने बताया कि इस जलसे का उद्देश्य युवाओं को आध्यात्मिक उत्सवों से जोड़ना और समाज में प्रेम, करुणा एवं शांति के संदेश को प्रसारित करना है।


