कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने स्प्री योजना की अवधि में एक माह का विस्तार करते हुए इसे एक जनवरी से 31 जनवरी तक कर दिया है। इस फैसले से झारखंड के नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश ईएसआईसी के अंतर्गत पंजीकरण नहीं करा पाए थे। अब नियोक्ता एवं कर्मचारी पंजीकरण करा कर स्वास्थ्य बीमा, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त कर पाएंगे।


