ईएसआई अफसरों ने उद्यमियों को योजनाएं बताईं, कहा- मुलाजिमों का रजिस्ट्रेशन कराएं

भास्कर न्यूज | जालंधर रविवार को जालंधर सिटी के कारोबारी संगठनों के साथ कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें अधिकारियों ने बताया कि निगम की एसपीआरईई नामक योजना 31 दिसंबर को खत्म होने जा रही है। इसके तहत अब उद्यमी बिना किसी जुर्माने के अपने श्रमिकों का पंजीकरण करवा सकते हैं। जालंधर इंडस्ट्रीयल फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू और उद्योग नगर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान तेजिंदर सिंह भसीन की अगुवाई में प्रमुख कारोबारी जुटे थे। इस दौरान ईएसआईसी अधिकारियों ने इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा की है। अधिकारियों में संयुक्त निदेशक सुनील कुमार यादव, सहायक निदेशक कपिल सलोडिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेम राज रानी, शाखा प्रबंधक बलजीत जोशिला शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य संदेश श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। यदि किसी भी फैक्ट्री या व्यावसायिक संस्थान में 10 या उससे अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं, तो उनका पंजीकरण कराना अब अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन ईएसआईसी पोर्टल श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए से ऑनलाइन किया जा सकता है। यहां जतिंदर सिंह, इंद्रदीप सिंह, अमनदीप सिंह सग्गू, अश्विनी कुमार शर्मा, नीरू निश्चल भी मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *