मकसूदां फ्रूट मंडी में लगेंगी शेड, रेहड़ियां हटाकर जाम खुलवाया

भास्कर न्यूज | जालंधर मकसूदां स्थित नई सब्जी मंडी में फ्रूट मंडी के सामने शेड लगाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते मंडी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शेड का काम चलने के कारण किनारे पर लगने वाली करीब 60 फ्रूट की रेहड़ियां अब सड़क के दोनों तरफ लगने लगी थी। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसी कारण झगड़े भी हो रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नवनियुक्त फ्रूट मंडी प्रधान कंवलजीत सिंह लवली और चेयरमैन यशपाल अग्रवाल (बिट्टा लाल बाजार) ने अपनी टीम के साथ रेहड़ियां सड़क से हटवाईं। उनके साथ विक्की गुलाटी, राहुल बजाज, संदीप सचदेवा, हनी मट्टू, मिंकू अटवाल, प्रदीप अवस्थी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *