ईदगाह मोहल्ला के सदर बने सुहैब

सिमडेगा | अंजुमन इस्लामिया ईदगाह मोहल्ला के पदधारियों का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें सुहैब शाहिद को सदर,हाजी जावेद को नायब सदर,वशी अकरम ( गुड्डन ) को सेक्रेट्री,मो जाहिद ( लड्डन) को नायब सेक्रेट्री,मो तनवीर खान को मोतावल्ली और सज्जाद अली को खजांची चुना गया। इससे पूर्व बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुनने पर सहमति बनीं। चयनित पदधारियों को समाज के लोगों ने मुबारकबाद दी। नव चयनित पदधारियों ने कहा कि आवाम ने उनलोगों को जो जिम्मेवारी सौंपी है। उन जिम्मेवारियों का निर्वहन सही तरीके से करना उनका दायित्व है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *