3 शिक्षकों को टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड

गुमला| शिक्षा में नवाचार एवं तकनीक के उपयोग विषय पर जिला विज्ञान केंद्र गुमला में संचालित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे एवं अंतिम दिन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय गुमला की छात्राओं ने भाग लिया। इस दो दिवसीय कार्यशाला में शिक्षा कर भेंट गतिविधि के सहायक नोडल पदाधिकारी सह बीपीओ दिलदार सिंह एवं डिस्ट्रिक्ट डीएमएफटी फेलो अविनाश गौरव द्वारा सभी को जिला विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराते हुए ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा ऑडियो वीडियो एनिमेशन आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर कार्यशाला में भाग लेने वाली छात्राओं ने कहा कि उन्हें जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यशाला में जिला विज्ञान केंद्र के भ्रमण विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जिसका वो अपने दैनिक जीवन में उपयोग करेंगी तथा अपने सहपाठियों को भी जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रेरित करेंगी। चैनपुर|बारवे उच्च विद्यालय चैनपुर में शनिवार को शिक्षक अभिभावक और छात्र-छात्राओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फादर अजीत कुमार एक्का ने विशेष रूप से नई शिक्षा नीति के संबंध में अभिभावक और छात्र-छात्राओं को अपना ज्ञान साझा किया। फादर अजीत कुमार एक्का ने बताया कि आने वाले समय में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अप टू डेट होने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में गंभीरता पूर्वक मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की शिक्षिका श्रीमती विमला बेंक ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाध्यापक फा. राजेंद्र तिर्की ने विद्यालय के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी। इस बैठक में फादर जुबेल कुजूर, फादर मरियानुस टोप्पो, फादर हेनरी कुल्लू, फादर सीरियल कुल्लू, सर संजय कुमार कुजूर, सर नंद किशोर प्रसाद, सर सूचित टोप्पो, श्रीमती विमला बेंक और सुजाता खलखो मुख्य रूप से उपस्थित थे। गुमला|जिला प्रशासन गुमला द्वारा शिक्षा कर भेंट गतिविधि अंतर्गत तीन प्रेरक शिक्षकों को साप्ताहिक रूप से दिए जा रहे टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड के तहत आज सिसई प्रखंड के इसरारूल हक अंसारी, अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड की विक्टोरिया एक्का एवं चैनपुर प्रखंड के सूरजनाथ सिंह को चयनित किया गया । ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के निमित “प्रोजेक्ट अजीत – प्रेरणा से परिवर्तन की ओर” गतिविधि की शुरुआत की गई है। सभी प्रखंड के बीपीओ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को इनके अनुपालन के लिए जवाबदेह बनाया गया है । इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि शिक्षकों को बेहतर कार्य हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेरक शिक्षकों के सम्मान की कल्पना की गई है तथा प्रत्येक सप्ताह तीन प्रखंड से एक एक प्रेरक शिक्षकों का चयन करते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *