साढ़े तीन सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन धराए

भास्कर न्यूज|गुमला जिले में फल फूल रहे ब्राउन शु गर के कारोबार के विरुद्ध आखिकार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने पहली बार ब्राउन शु गर के तीन बड़े कारोबारियों को गिरफ्तार िकया है।इनमे एक कारोबारी गढ़वा जिला का तो दो शहर का रहने वाला शामिल है। तीनो के पास से पुलिस ने करीब साढ़े तीन सौ ग्राम ब्राउन शु गर बरामद किया है। साथ ही एक पिस्टल के साथ दो कार भी बरामद की है। तीनो को पुलिस गुप्त स्थान में रखकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए तीनो का नाम क्रमशः शहर के मेंन रोड निवासी राहुल साव,बैंक कालोनी दुंदुरिया के विकास व गढ़वा जिला का मंटू खान बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की है। पुलिसिया पूछताछ में तीनों ने कई अहम जानकारी दी है।जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई व छापामारी में जुटी हुई है। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने के दौरान तीनो के द्वारा फायरिंग भी की गई थी। यह फायरिंग पुलिस को लक्ष्य कर किया गया था अथवा भागने के क्रम में मिस फायर हुआ था।यह स्पष्ट नही हो सका है।बताया जाता है कि शहर में ब्राउन शु गर का खरीद बिक्री के कारोबारियों में राहुल व विकास की गिनती अग्रणी श्रेणी में होता था। इनके अलावा शहर में ओर भी कई बड़े कारोबारी है। जो पुलिस के रडार में है। बताया जाता है कि मंटू खान गढ़वा का बड़ा कारोबारी है। यह भी बताया जाता है कि मंटू खान क्रेटा वाहन में सवार होकर गढ़वा से ब्राउन सुगर का सप्लाई करने गुमला की ओर आ रहा था। वही विकास व राहुल ब्राउन सुगर रिसीव करने घाघरा की ओर जा रहे थे। तभी इसकी गुप्त सूचना सदर थाना की पुलिस को लग गई। फिर पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई।तभी पुलिस प्राप्त सूचना के आधार पर घाघरा की ओर निकली।तभी बड़का डीह गांव के समीप ब्राउन सुगर डिलीवरी व रिसीव करने वाले एक जगह रुके।उनके रुकते ही पुलिस ने दबिश देते हुए उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गई। तभी कारोबारी की ओर से फायरिंग हुई।जिसके बाद पुलिस उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।साथ ही साढ़े तीन सौ ग्राम ब्राउन सुगर, एक पिस्टल व एक वरना कार तथा एक क्रेटा बरामद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *