बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी, स्पोटर्स क्लब का टैक्स जमा करें

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम को 10 साल के बाद गलाडा से टैक्स वसूलने की याद आई है। नगर निगम ने गलाडा को नोटिस जारी किया। नोटिस में बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी समेत आधा स्थानों की फाइल तैयार कर भेजी है। इनसे टैक्स वसूलने कर उपलब्ध कराने को कहा है। इन दिनों नगर निगम घाटे से जूझ रहा है। इस कारण निगम कर्मचारियों को वेतन संकट का सामना करना पड़ता है। निगम कमिश्नर की ओर से हरसाल रिकवरी में पिछड़ने वाली ब्रांचों को हिदायत दी जाती है, लेकिन हर साल प्रॉपर्टी टैक्स विंग ही टारगेट हासिल करने में सफल हो पाता है। नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है, जिसके चलते अभी से निगम ने राजस्व जुटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। निगम को जानकारी मिली है कि बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी लंबे समय से चल रही है, लेकिन निगम को इससे मिलने वाला टैक्स नहीं मिल रहा है। इस तरह जमालपुर चौक स्थित वाइन शॉप, स्पोर्टस क्लब आदि कई स्थान ऐसे हैं जहां से निगम को राजस्व प्राप्त होना है। इनसे गलाडा टैक्स वसूल करता है, लेकिन निगम को राजस्व नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में निगम प्रबंधन की ओर से गलाडा को नोटिस जारी किए गए हैं। सुपरिंटेंडेंट विवेक वर्मा ने बताया कि अलग-अलग फाइल तैयार की गई है, जिसमें संबंधित स्थान के फोटो तक लगाए गए हैं। गलाडा को पत्र लिखकर राजस्व जमा कराने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *